बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन की छात्राओं ने बी.वॉक. एंरटेनमेंट में जीएनडीयू की परीक्षा में हासिल किए शीर्ष स्थान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीएनडीयू परीक्षाओं के बी.वॉक. एंटरटेनमेंट कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए सेमेस्टर-VI की छात्रा पवनप्रीत कौर ने 8.80 सीजीपीए के शानदार परिणाम के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान तथा इसी सेमेस्टर की कशिश शर्मा ने 8.62 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने पवनप्रीत कौर और कशिश शर्मा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। डीन, अकादमिक्स, कामायनी आनंद तथा मल्टीमीडिया विभाग के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी दोनों छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर शुभकामनाएँ दीं और उनके भावी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने वार्षिक चैंपियन एक्सीलेंस (ACE) अवॉर्ड्स 2026 में किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप …