जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन जालंधर के पी.जी. हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने अत्यन्त उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता उच्चारण, निबंध लेखन आदि का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्या डॉ. सरबजीत कौर राय ने हिंदी भाषा के महत्व और बहुपक्षीय स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि आज हिंदी न केवल भारत अपितु पूरे विश्व में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी है। यह हमारा स्वाभिमान और पहचान है। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में डाॅ. रुपाली राजदान अध्यक्ष फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट अरोड़ा अध्यक्ष हिस्ट्री डिपार्टमेंट, मैडम गगन दीप अध्यक्ष इकनॉमिक्स डिपार्टमेंट भी उपस्थित रहे। मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए डाॅ. अमरदीप देओल अध्यक्ष हिंदी विभाग को साधुवाद दिया।
Jiwanjot Savera