एच.एम.वी. की छात्राओं ने PGDFS सेमेस्टर-II यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासिल किए

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की PG डिप्लोमा इन फाइनेंशियल सर्विसेज़ सेमेस्टर-II की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉप तीन स्थान हासिल करके संस्थान का नाम रोशन किया। राजदीप ने 8.09 सीजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रीवा ने 7.73 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। समनदीप ने 7.55 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एकता खोसला ने इस शानदार उपलब्धि पर कॉमर्स और मैनेजमेंट के क्कत्र विभाग की प्रमुख मीनू कोहली, फैकल्टी सदस्यों और होनहार छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की लगन, दृढ़ता और सच्ची कोशिशों की सराहना की और उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की। इस मौके पर श्रीमती बीनू गुप्ता भी मौजूद थीं।

Check Also

खालसा कॉलेज अमृतसर में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, ‘हिंदी सप्ताह उत्सव’ का हुआ समापन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डीएवी कॉलेज की हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैली जग्गी …