जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, जालंधर द्वारा अपनी सालाना फ़ोटोग्राफ़ी प्रदर्शनी नज़रिया 3.0 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के रचनात्मक नज़रिए को पाँच विषयों -शैडो एंड लाइट्स, पोर्ट्रेट, नेचर, मोमेंट्स इन मोशन और
हेरिटेज के तहत दिखाया गया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसे कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ओर से भरपूर सराहना मिली। प्रदर्शनी के विजेताओं का चयन करने के लिए निर्णायक की भूमिका बी. डिजाइन विभाग के शिक्षक राजेश कलसी द्वारा निभाई गई। मुकाबले के नतीजे इस प्रकार हैं:
शैडो एंड लाइट्स: प्रथम – आर्यन (बी.एफ.ए), द्वितीय – अंजीला, तृतीय – साहिबप्रीत सिंह (बी.वॉक. एचसीएम) पोर्ट्रेट: प्रथम – समिता (बीएफए), द्वितीय – साहिबप्रीत सिंह (बी वॉक. एचसीएम), तृतीय – श्रेया (जे.एम.सी) नेचर: प्रथम – मान्या अग्रवाल (एम.ए. इंग्लिश), द्वितीय – अंजनी (इंटीरियर डिज़ाइन), तृतीय – इबनात (जे.एम.सी) मोमेंट्स इन मोशन: प्रथम – समिता (बीएफए), द्वितीय – जपनूर कौर (बी.काॅम), तृतीय – पार्थ (जे.एम.सी) हेरिटेज: प्रथम – किरत (जे.एम.सी), द्वितीय – निहारिका शर्मा (इंटीरियर डिज़ाइन), तृतीय – नैना (इंटीरियर डिज़ाइन)।


इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी एक ऐसी कला है, जिसके माध्यम से हम अपने समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत कर सकते हैं, चाहे उनका संबंध कला से हो या प्रकृति से। हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों ने इन तस्वीरों के माध्यम से समाज की एक अत्यंत सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के कार्य की व्यक्तिगत रूप से सराहना की, उनकी तस्वीरों के पीछे की कहानी को समझने के लिए उनसे बातचीत की तथा उनके भविष्य के रचनात्मक प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उभरते हुए फोटोग्राफरों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए सफलतापूर्वक एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के शिक्षकों—मोहित रूबल, मैडम रितु और मैडम आयुषी—के प्रयासों की सराहना की।
Jiwanjot Savera