मेहर चंद पॉलीटैक्निक कॉलेज में सीएनसी प्रोग्रामिंग पर वेबिनार

जालंधर (अरोड़ा) :- ​मेहर चंद पॉलीटैक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सीएनसी प्रोग्रामिंग (CNC Programming) पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रीय हस्त औज़ार संस्थान (Central Institute of Hand Tools), जालंधर के सीएनसी विशेषज्ञ गुरजीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को आधुनिक सीएनसी मशीनों के संचालन और प्रोग्रामिंग की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। ​कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विभाग की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया। विभाग की प्रमुख ऋचा अरोड़ा ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन व संयोजन समन्वयक इंजीनियर सुशांत शर्मा (लेक्चरर, मैकेनिकल) द्वारा किया गया। विभाग के लेक्चरर प्रभु दयाल, रोहित कुमार और अमित शर्मा के साथ मैकेनिकल के अनेक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।

Check Also

आई.के.जी पी.टी.यू के छात्रों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित साइंस जर्नलिज़्म फेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया

जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने रेडियो फ़ीचर प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार जीता …