पिम्स अस्पताल जालंधर में मुफ्त त्वचा रोग जांच कैंप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- पिम्स अस्पताल जालंधर द्वारा जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुफ्त त्वचा रोग जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। कैंप के दौरान डॉ. करण छाबड़ा, प्रोफेसर एवं प्रमुख, त्वचा रोग विभाग, डॉ. जशनप्रीत सिंह, सीनियर रेजिडेंट, त्वचा रोग विभाग तथा डॉ. निष्ठा महाजन, सीनियर रेजिडेंट, त्वचा रोग विभाग द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

कैंप में आए जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं, ताकि उन्हें उपचार में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। पिम्स अस्पताल जालंधर पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं उपचार पीजीआई के निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत भी पात्र मरीजों को पिम्स अस्पताल जालंधर में मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पिम्स अस्पताल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे।

Check Also

पिम्स अस्पताल जालंधर ने गैस्ट्रो एवं लिवर विभाग का विस्तार किया, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. ओंकार सिंह मठारू की नियुक्ति

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), जालंधर ने अपनी गैस्ट्रो एवं लिवर …