जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की होनहार फैंसिंग खिलाड़ी कु. आखरी ने सीनियर व अंडर-23 टीम इवेंट में गोल्ड मैडल तथा व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कु. आखरी को गोलड व सिल्वर मैडल जीतने पर बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी में खिलाडिय़ों में बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर टीम कोच शम्मीप्रीत कौर व फैकल्टी सदस्य रमनदीप कौर, गुरविंदर कौर व प्रगति भी उपस्थित थी।
Jiwanjot Savera