गर्व से कहें, हम आज़ाद मुल्क़ के वाशिंदे हैं, प्रण करें कि आज़ादी को कायम रखेंगे : प्रो (डा) बराड़

आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में आज़ादी दिवस धूमधाम से मनाया गया
विद्यार्थियों ने कल्चरल प्रोग्राम से समय बांधा, विशेष “कैम्पस नेविगेटर ऐप” की शुरूआत एवं नशा मुक्त समाज के लिए शपथ ली

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में शनिवार को स्वतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया! आज़ादी दिवस के मौके देश भक्ति से सराबोर समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) यादविंदर सिंह बराड़ मुख्यातिथि रहे, जबकि रजिस्ट्रार डा.नवदीपक संधू विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए! कुलपति प्रो (डा) बराड़ ने यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया! इस बीच एन.सी.सी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों के द्वारा “भारत माता की जय”, वन्दे मातरम एवं आज़ादी मुबारक के जोश पूर्ण नारों से कैम्पस गूँज उठा! कैम्पस सुरक्षा कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी! डीन विद्यार्थी भलाई डा. सतबीर सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत हुई! ए.एन.ओ डा.नवीन शर्मा की कमांड में सभी एन.सी.सी कैडेट्स ने मुख्यथिति एवं अन्य अतिथि मंडल की अगुवाई की!

अपने आजादी दिवस के भाषण में कुलपति प्रो (डा) यादविंदर सिंह बराड़ ने विद्यार्थियों को सन्देश दिया कि गर्व से कहें, हम आज़ाद मुल्क़ के वाशिंदे हैं, प्रण करें कि आज़ादी को कायम रखेंगे! उन्होंने गुरुओं, पीरों के बुराई पर जीत पाने, मुगलों के अत्याचार से मुक्ति पाने एवं अंग्रेज़ हकूमत से आजादी के संघर्ष तक के इतिहास को दोहराया! प्रो बराड़ ने देश हित में भविष्य की योजनाओं पर काम करने का सन्देश दिया! विशेष अतिथि रजिस्ट्रार डा नवदीपक संधू ने आजादी के आज के संधर्व में मायने एवं युवाओं की भागीदारी पर बात की! उन्होंने यूनिवर्सिटी के गौरवमय इतिहास एवं इसके पूर्व विद्यार्थियों जिनमें मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला, नामवर कलाकार ए.पी ढिल्लों, अमृत मान, ऐमी विर्क, पॉलिटिशियन पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर इत्यादि के नामों की चर्चा की! उन्होंने विद्यार्थियों को देश के गौरवमय इतिहास से प्रेरित होकर देश हित में बेहतर करने को प्रेरणा दी! समारोह में स्वागत भाषण डीन विद्यार्थी भलाई प्रो (डा) सतबीर सिंह ने दिया!

इस दौरान कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की सीनियर फैकल्टी डा. अंशु भसीन की अगुवाई में छात्रा इश्मीत कौर (पांचवा सेमेस्टर) की तरफ से तैयार विशेष “कैम्पस नेविगेटर ऐप” की शुरूआत की गई! इस दौरान नशा मुक्त समाज के लिए शपथ ली गई! समारोह का ब्योरा छात्रा परगना एवं निमर ने पेश किया! एन.सी.सी कैडेट्स ने देश भक्ति का गायन किया! कविता उच्चारण छात्रा रिद्धि ने किया! देशभक्ति गीत नरेश डोगरा ने गया! छात्रा जपलीन कौर ने यूनिवर्सिटी में आगमन पर उसका तजुर्बा साँझा किया एवं शपथ छात्रा जिया शर्मा ने दिलाई! कल्चरल प्रोग्राम में भंगड़ा एवं लुड्डी की धूम रही! अंत में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ! प्रोग्राम का समापन राष्ट्र गायन से हुआ!

Check Also

80वां आज़ादी दिवस : देश भक्ति के रंग में रंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समय

पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत भांगड़े को सर्वोत्तम प्रस्तुति घोषित किया जालंधर (अरोडा) :- …