Breaking News

बी बी के डी ए वी कॉलेज की छात्रा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण रहा जब बीसीए सेमेस्टर-6 की छात्रा शेफाली शर्मा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 8.63 सीजीपीए प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने शेफाली शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए संकाय सदस्यों के समर्पित एवं निष्ठापूर्ण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी को इसी समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को बनाए रखते हुए निरंतर सफलता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। डीन अकादमिक कामायनी आनंद तथा स्नातकोत्तर कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन्स विभागाध्यक्ष रजनी मेहरा ने भी छात्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

About newsadmin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …