Breaking News

प्रो. (डॉ.) यादविंदर सिंह बराड़ ने आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर का पदभार संभाला

पंजाब सरकार के टेक्निकल एजुकेशन एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने वाइस-चांसलर के खाली पद का अतिरिक्त प्रभार प्रो बराड़ को सौंपा
प्रो. बराड़ यूनिवर्सिटी में डीन अकादमिक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं

जालंधर (अरोड़ा) :- अकादमिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाने-माने नाम प्रो. (डॉ.) यादविंदर सिंह बराड़ ने गुरुवार को आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई के जी पी टी यू) जालंधर-कपूरथला के 20वें वाइस-चांसलर (कार्यवाहक) का पदभार संभाला। उन्होंने पिछले वाइस-चांसलर डॉ. सुशील मित्तल का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुए वाइस-चांसलर के पद का कार्यभार संभाला है। पंजाब सरकार के टेक्निकल एजुकेशन एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने आदेश जारी कर यूनिवर्सिटी के डीन फैकल्टी में सीनियर होने के तौर पर प्रो. बराड़ को वाइस-चांसलर के खाली पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रो. बराड़ अभी यूनिवर्सिटी में डीन अकादमिक एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी, तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जी, विश्वविद्यालय बोर्ड के चेयरमैन अनुूप बैक्टर जी सहित सभी उच्च अधिकारियों का इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें योग्य समझने के लिए धन्यवाद किया!

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रो. (डॉ.) यादविंदर सिंह बराड़ का नाम एवं पहचान बड़ी है। प्रो. (डॉ.) बराड़ पंजाब के मोगा जिले के जमपल हैं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्हें टीचिंग, रिसर्च एवं एडमिनिस्ट्रेशन में 34 साल का अनुभव है। प्रोफेसर बराड़ ने ज्ञानी ज़ैल सिंह कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बठिंडा एवं गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना में फैकल्टी के तौर पर काम किया है। उनके पढ़ाए हज़ारों छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ग्लोबल स्तर पर जाने-माने नाम हैं। उनके नाम 200 से ज़्यादा रिसर्च पेपर हैं। वाइस-चांसलर का पदभार संभालने के मौके पर, यूनिवर्सिटी के बेहतर भविष्य, छात्रों के उज्ज्वल अकादमिक भविष्य एवं सरबत के भले के लिए यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर सचिवालय में श्री सुखमनी साहिब का पाठ एवं अरदास की गईं। यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स एसोसिएशन और एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके कार्यभार संभालने के समय यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू, डीन डॉ. परवीन बंसल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सतबीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. परमजीत सिंह, वित्त अधिकारी डॉ. सुखबीर वालिया एवं अन्य अधिकारी, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ सदस्य व छात्र मौजूद थे।

Check Also

इन्नोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘दिशा – एन इनिशिएटिव’ के तहत आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप सेमिनार ने युवा इनोवेटर्स को किया प्रेरित

जालंधर (अरोड़ा) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित ‘दिशा- एन …