बी.बी.के. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर विमेन की छात्रा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की मई 2026 की परीक्षाओं में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) की मई 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। स्नातकोत्तर परिणामों में एम.एससी. कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-4 की छात्रा पवनीत कौर ने 8.58 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने मेधावी छात्रा को शानदार उपलब्धि, कठिन मेहनत, समर्पण और लगन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अकादमिक श्रेष्ठता में इनके सतत मार्गदर्शन, समर्पण एवं उत्कृष्ट शिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Check Also

गोल्डन बड्स स्कूल, वारियाना ब्रांच में बच्चों के लिए “बिजली से सुरक्षित रहें” विषय पर एक विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित

जालंधर: गोल्डन बड्स स्कूल, वारियाना ब्रांच में बच्चों के लिए “बिजली से सुरक्षित रहें” विषय …