Breaking News

बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए गए नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान में सहभागिता

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, अमृतसर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए गए नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान में सहभागिता ली गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। अपने संबोधन में उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं उत्तरदायी युवा शक्ति के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला उसके युवा हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन एस डी) द्वारा पारम्परिक प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने भरपूर प्रशंसा की। आदरणीय मुख्य अतिथि एडवोकेट विपिन भसीन, पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं स्थानीय सलाहकार समिति के सदस्य ने छात्राओं को अपने संबोधन में नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशामुक्त, जागरूक एवं सशक्त युवा भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने परिश्रम, अनुशासन एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी प्रगति तभी संभव है, जब उसका युवा वर्ग स्वस्थ, उत्पादक एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण हो। इस सीधे प्रसारण में डॉ. अनीता नरेंद्र, डीन, कम्युनिटी डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स, अनुराग गुप्ता, नोडल अधिकारी, एनएपीडीडीआर योजना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंतरप्रीत कौर, अक्षिका अनेजा एवं रविंदरपाल कौर सहित एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट (ज़ोन -2)

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां द्वारा पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट (ज़ोन नं. 2) …