जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान अश्विनी मल्होत्रा की अगुवाई में आज पिंगलवाड़ा,मखदूमपुरा में रह रहे असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए दोपहर के भोजन – लंगर का आयोजन किया। इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया ईंचार्ज जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, ऐ के बहल,सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, राकेश खिल्लन, गौरव उप्पल, कुलजीत सिंह, नमया सेठी, नरेंद्र अग्रवाल, मोहित सलूजा, ऐडवोकेट जेपी सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए। क्लब के सदस्यों ने पिंगलवाड़ा पहुंच कर अपने हाथों से भोजन परोसा और सभी के साथ समय बिताया। इस प्रोजेक्ट में सतनाम सिंह सपुत्र लांयन सेवा सिंह ने सहयोग किया। मल्होत्रा साहब ने कहा कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाना है। सेवा के कार्य हम आगे भी जारी रखेंगे। पिंगलवाड़ा प्रबंधन ने इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया।
Jiwanjot Savera