छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वॉरियर्स एनजीओ, सिविल अस्पताल जालंधर तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जालंधर शाखा के सहयोग से परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) मनबीर सिंह तथा मुख्य अतिथि नगर निगम जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।





इस अवसर पर वरिष्ठ राजनीतिक नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी, डीएसपी सुभाष अरोड़ा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन एवं लोकसभा इंचार्ज रामनीक सिंह रंधावा, ट्रेड विंग के सुमित शर्मा, वॉरियर्स एनजीओ के चेयरमैन अजय शर्मा, सिविल अस्पताल जालंधर के जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. वरिंदर रियार, बॉक्सिंग एसोसिएशन जालंधर के सचिव वरिंदर थापा एवं वरुण कोहली तथा बाबा सोढ़ल मंदिर के प्रधान पंकज चड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिविल अस्पताल जालंधर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जालंधर शाखा के सहयोग से सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रो. (डॉ.) मनबीर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि सीटी ग्रुप विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस सोच का सशक्त उदाहरण है।
Jiwanjot Savera