दर्शन अकादमी जालंधर में प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्नों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में बिखेरी अपनी प्रतिभा की छटा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में प्री-प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी.) के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक रंगारंग अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता (Rhyme Recitation Competition) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और भाषा कौशल का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे बच्चों ने सुंदर और आकर्षक प्रॉप्स (Props) का उपयोग करते हुए एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

बच्चों की मासूमियत, हाव-भाव और रंग-बिरंगे प्रॉप्स ने उपस्थित सभी शिक्षकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा के विजेता विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अन्य सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और मेहनत की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने
के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की सलोनी शर्मा ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-II में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस ङीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने गुरु नानक देव …