जालंधर (कुलविंदर) :- विद्यार्थियों में शिष्टाचार और अच्छी आदतों के विकास के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में प्री. प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘टेबल मैनर्स’ (Table Manners) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को खाने के टेबल पर अपनाए जाने वाले सही शिष्टाचार सिखाए गए। अध्यापकों ने बच्चों को भोजन करते समय Please (कृपया) और Thank You (धन्यवाद) जैसे विनम्र शब्दों का सही प्रयोग करना सिखाया।



इसके साथ ही, नन्हें-मुन्नों को भोजन करते समय कटलरी (चम्मच, कांटा आदि) का सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। गतिविधि को और अधिक रोचक बनाने के लिए बच्चे सिर पर आकर्षक टोपी (Caps) पहनकर भोजन करते हुए नज़र आए। सभी विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में बड़े उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया और खुशी-खुशी टेबल एटीकेट्स (Table Etiquettes) सीखे। स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही अच्छी आदतों, अनुशासन और सामाजिक शिष्टाचार की मजबूत नींव रखना है।
Jiwanjot Savera