एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के 11 विद्यार्थी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 51वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के 11 विद्यार्थियों ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी के 51वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के माननीय गवर्नर एवं गुरु नानक यूनिवर्सिटी के चांसलर गुलाबचंद कटारिया के कर कमलों से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा यह वास्तव में हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित तो करता ही है इसके साथ ही साथ शैक्षणिक स्तर पर न केवल सैद्धांतिक बल्कि समय-समय पर विशेष विशेषज्ञों को बुलाकर व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करता है जिस वजह से विद्यार्थी गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सक्षम हो पाते हैं।एम.डिजाइन से अंकित गोयल, मास्टर आफ आर्टस इन डांस से हितिन खुराना, बी-डिजाइन से कनिष्का खरबंदा, एम.ए.डांस से रिद्धिमा नागपाल, एम.ए. फाइन आर्ट्स से नंदिनी, मास्टर आफ फाइन आर्ट्स (एप्लाइड आर्ट) से नंदिनी हांडा एवं तरन्नुम, मास्टर आफ आर्ट्स इन फाइन आर्ट्स से साहिल कुमार बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी से कशिश माहना एवं जसलीन कौर,बी.ए. साइकोलॉजी से संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए स्वयं का भविष्य तो रोशन किया ही है इसके साथ-साथ कॉलेज को गौरवान्वित करते हुए अपने अभिभावकों के नाम को भी चार चांद लगाए हैं। डॉ ढींगरा ने बताया कि इन विद्यार्थियों में से अंकित गोयल एवं हितिन खुराना कॉलेज के प्राध्यापक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए कॉलेज के प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की भी सराहना की।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस के छात्र नीलेश दत्ता ने …