जालंधर (अजय छाबड़ा) :- उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों को समझने तथा अपने भविष्य के करियर के प्रति सही निर्णय लेने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित अनुराधा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मरांडा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का दौरा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया तथा परिसर में उपलब्ध विविध शैक्षणिक कार्यक्रमों, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालयों, खेल सुविधाओं एवं कौशल आधारित शिक्षण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।





फैकल्टी सदस्यों एवं प्रवेश परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विभिन्न व्यावसायिक एवं करियर उन्मुख पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों, प्लेसमेंट अवसरों तथा उद्योगों के साथ संस्थान के सहयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कैंपस भ्रमण में भाग लिया तथा संस्थान की विश्वस्तरीय सुविधाओं एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण वातावरण की सराहना की। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से उन्हें विद्यालय शिक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी मिली, जिससे वे अपने उच्च शिक्षा संबंधी निर्णय अधिक आत्मविश्वास के साथ लेने के लिए प्रेरित हुए।





सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनहर अरोड़ा ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
Jiwanjot Savera