‘सतलुज’ फिल्म पर रोक लगाकर सरकार ने मानवाधिकारों का हनन किया – ढिल्लों

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाबी फिल्म ‘सतलुज’ पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ा विरोध करते हुए युवा नेता दर्शन सिंह ढिल्लों ने कहा कि सच को दबाने की यह कोशिश मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद के दौर में पुलिस द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के कथित उल्लंघन से जुड़े मुद्दों को दिखाने वाली इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि सत्ता सच से डरती है। दर्शन सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस फिल्म में उस दौर के हालात तथा उस समय की कांग्रेस सरकार के दौरान पंजाब में हुई कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और कथित यातनाओं के मुद्दों को उजागर किया गया है। ढिल्लों ने कहा कि ** ने अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों निर्दोष लोगों के साथ हुई कथित ज्यादतियों को दुनिया के सामने लाने के लिए संघर्ष किया। उनकी कुर्बानी और सत्य के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Check Also

जय माता चिंतपूर्णी नौजवान सभा एवं चौहाल डैम लंगर कमेटी (रजि.) द्वारा न्यूज़ 24 पंजाब के मुख्य संपादक धर्मेंद्र सोंधी व संपादक कबीर सोंधी को निमंत्रण

जालंधर के मोहल्ला अमरीक नगर द्वारा अगस्त में चौहाल डैम पर लगाया जाएगा 16वां वार्षिक …