जालंधर के मोहल्ला अमरीक नगर द्वारा अगस्त में चौहाल डैम पर लगाया जाएगा 16वां वार्षिक लंगर; तैयारियां शुरू
जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के जालंधर क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सेवा की गतिविधियों को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। जय माता चिन्तपूर्णी नौजवान सभा एवं चौहाल डैम लंगर कमेटी (रजि.) द्वारा इस वर्ष के विशाल वार्षिक लंगर के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। जालंधर के मोहल्ला अमरीक नगर के निवासियों और सेवादारों के सहयोग से इस बार 16वां वार्षिक लंगर बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ लगाया जा रहा है। चौहाल डैम पर आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय (16 और 17 अगस्त) भव्य लंगर में जालंधर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जय माता चिंतपूर्णी नौजवान सभा एवं चौहाल डैम लंगर कमेटी (रजि.) द्वारा न्यूज़ 24 पंजाब के मुख्य संपादक श्री धर्मेंद्र सोंधी और संपादक श्री कबीर सोंधी को माता रानी के पावन लंगर एवं धार्मिक आयोजन के लिए माता की चुनरी व कार्ड देकर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर साबी बावा, राजू कश्यप, निक्कू शर्मा, विशाल शर्मा, निक्का कश्यप, शिवम कश्यप, हैप्पी सिंह, गुरचरण सिंह, सोनू, गौतम,लककी, किट्टू वैध, बाबा आदि उपस्थित थे। समिति ने सभी भक्तों और जनता से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का न्योता दिया है। सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि लंगर की सेवा में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने और सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए कमेटी के सेवादारों से संपर्क करें। 98152-23913, 99155-13678, 80544-67801 और 81960-50331.
Jiwanjot Savera