Breaking News

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की स्टूडेंट्स ने GNDU एग्जाम में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG डिपार्टमेंट ऑफ़ हिस्ट्री की स्टूडेंट्स ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा घोषित MA हिस्ट्री सेम III के रिजल्ट में शानदार सफलता हासिल की है। स्टूडेंट्स, रेणुका बाली और श्रेया मिश्रा ने यूनिवर्सिटी में दूसरी पोजीशन हासिल की है। प्रिंसिपल मैडम डॉ. सरबजीत कौर राय ने स्टूडेंट्स को उनकी शानदार कामयाबी के लिए दिल से बधाई दी। उन्होंने इस बेह्तरीन शैक्षणिक उपलब्धी के लिए उनके समर्पण लगन और प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने PG डिपार्टमेंट ऑफ़ हिस्ट्री के हेड डॉ. मनिंदर अरोड़ा और PG डिपार्टमेंट ऑफ़ हिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज राजवंत कौर की भी उनके गहन निर्देशन और प्रेरणा के लिए तारीफ की।

About newsadmin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …