पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने वरिष्ठ एवं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

जालंधर (अरोड़ा) :- पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मनोरंजन कालिया के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि कुछ दिन पूर्व पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और वे मंच पर ही गिर पड़े थे। उस समय पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। रिंकू ने कहा कि श्री मनोरंजन कालिया पंजाब की राजनीति के सबसे वरिष्ठ, अनुभवी और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नगर निगम के पार्षद के रूप में की, उसके बाद विधायक बने, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने सिविल अस्पताल जालंधर को जनता को समर्पित किया तथा अपने कैबिनेट कार्यकाल में पंजाब के लिए अनेक विकास अनुदान भी दिलवाए। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वर्ष पंजाब के हित में लिए गए लगभग हर महत्वपूर्ण निर्णय में मनोरंजन कालिया की अहम और निर्णायक भूमिका रही। उनके अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता का लाभ पूरे पंजाब को मिला है। उन्होंने कहा कि जब सुखबीर सिंह बादल पंजाब के गृह मंत्री थे, उस समय सुखबीर-कालिया कमेटी का गठन किया गया था। इसी कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई, जो पंजाब की कानून-व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई। रिंकू ने आगे कहा कि मनोरंजन कालिया के स्थानीय निकाय मंत्री रहते हुए नगर निगम में कार्यरत लगभग 2,000 कर्मचारियों को स्थायी नौकरी प्रदान की गई, जिससे हजारों परिवारों को स्थायित्व और आर्थिक सुरक्षा मिली। यह उनके जनहित और कर्मचारी हितैषी दृष्टिकोण का प्रमाण है। पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कालिया के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Check Also

गढ़वाल युवा भ्रात्रि मण्डल, अमृतसर (रजि.) की विशेष बैठक सम्पन्न

संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बनी सहमतिमुकेश गुसाई को सर्वसम्मति …