Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘शुभ आशीष’ विदाई समारोह का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “शुभ आशीष” नामक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा द्वारा विद्यार्थियों के साथ केक काटकर की गई। उन्होंने सभी विदाई ले रहे विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सानिया को “मिस फेयरवेल” तथा विश्वजोत को “मिस्टर फेयरवेल” के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य विद्यार्थियों को “मिस ब्यूटीफुल”, “मिस स्माइली”, “मिस गॉर्जियस” तथा “मिस्टर हैंडसम” जैसे विशेष खिताब प्रदान किए गए। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. वीना दादा, प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर तथा समस्त फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कॉलेज में प्राप्त मूल्यों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्यों को समर्पण, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त करने का आह्वान किया ताकि वे जीवन में सफलता हासिल कर सकें। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Check Also

एचएमवी डिज़ाइन विभाग की छात्राओं ने रचा सफलता का नया इतिहास

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के डिज़ाइन विभाग की बी.डिज़ाइन सेमेस्टर-ङ्कढ्ढढ्ढ की छात्राओं …