Breaking News

एच.एम.वी के इंग्लिश ऑनर्स की छात्राओं ने एकेडमिक एक्सीलेंस की परंपरा को आगे बढ़ाया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की BA (ऑनर्स) इंग्लिश सेमेस्टर V की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार नतीजे हासिल किए। रिया बनर्जी और प्रिया ने 8 SGPA हासिल करके बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि इशिता और रिया ने 7 SGPA प्राप्त किया। उनकी यह सफलता उनकी लगन और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और सुदृढ़ करती है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पीजी इंग्लिश विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की और मिस वंशिका को उनके मार्गदर्शन और मेंटरशिप के लिए बधाई दी।

Check Also

इन्नोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘दिशा – एन इनिशिएटिव’ के तहत आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप सेमिनार ने युवा इनोवेटर्स को किया प्रेरित

जालंधर (अरोड़ा) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित ‘दिशा- एन …