जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर पार्क में जारी योग शिविर का आज तीसरा दिन था। भारत विकास परिषद जालंधर और भारतीय योग संस्थान के सहयोग से हर वर्ष लगाए जा रहे शिविर का शुभारंभ महेश कत्याल के सुंदर भजन -हर एक डगर मंजिल पर इक तेरा सहारा काफी है से हुआ और आज के विषय जोड़ों के दर्द -कारण- योग द्वारा उपचार पर योग शिक्षिका श्रीमती नीलू अग्रवाल शहीद उधम सिंह नगर कक्षा ने विस्तार से बातचीत की और बताया कि यह रोग अंतड़ियों में सूजन से शुरू होता है और भारत के करीब 15 करोड लोग इससे प्रभावित हैं ।शुरुआत सूक्ष्म व्यायामों से लंबे-लंबे श्वास सरल अभ्यास से।



उपचार के लिए त्रिकोणासन ,धनुरासन, उष्ट्रासन तितली आसन ,अधृ चक्र आसन ,कटी चक्र आसन मरकट आसन बहुत उपयोगी है। इससे शरीर के सभी 206 जोड़ प्रभावित होते हैं ।सुश्री नीलू ने बताया कि इस रोग में भोजन का भी बड़ा हाथ है ।हमें ताजा फल और सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। आज के विशेष अतिथि दर्शन जरेवाल जो कि परिषद के प्रांतीय संयोजक है सामूहिक सरल विवाह के और करीब 1500 जरूरतमंद लड़कियों की सफल शादियां करवा चुके हैं उन्होंने बताया कि 10 -15 साल पहले उन्हें सर्वाइकल का रोग हुआ और कमल अग्रवाल एवं विनय खुल्लर ने उन्हें योग क्रियाओं से ठीक किया और अब कभी दोबारा यह नहीं हुआ।



आदर्श नगर शाखा प्रमुख अशोक मग्गू ने कपालभाति प्राणायाम के बाद प्रार्थना से कार्यक्रम समाप्त हुआ। प्रकल्प प्रमुख राज सभरवाल,अध्यक्ष पवन गर्ग, हर्षवर्धन शर्मा ,अशोक शर्मा राज शर्मा ,राम अवतार विज, उपेंद्र राजदान ने पूरा सहयोग दिया ।फल प्रसाद वितरण हुआ बुधवार को मधुमेह शुगर रोग पर चर्चा होगी और कारण रोग उपचार के बारे में बताया जाएगा।
Jiwanjot Savera