एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया। क्च्र पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स सेमेस्टर ङ्क में, जाह्नवी, पलक, योगिता, मेघना नड्डा, यशस्वी शोरी, विश्व कीर्ति, भूमिका पांडे, जसमीत कौर, लवप्रीत कौर, शिवाक्षी, किरणदीप कौर और बिस्मा बानू – इन सभी ने 8.00 एसजीपीए हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य मंं भी इसी लगन और मेहनत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती अलका शर्मा और सहायक प्रोफेसर डॉ. जीवन देवी ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Check Also

एच.एम.वी. में शहीद सरदार उधम सिंह जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान …