Breaking News

लायंस क्लब जालंधर ने लायंस भवन में करवाया शतरंज टूर्नामेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को बढ़ावा देने एवं युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में चल रहे कोचिंग सेंटर के बच्चों व ओपन वर्ग का शतरंज टूर्नामेंट करवाया गया। टूर्नामेंट का संचालन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फाईड) के नियमों के अनुसार किया गया।मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने शीर्ष पर आने वाले बच्चों को ट्राफी व मैडल भेंट कर सन्मानित किया और कहा कि बच्चों के लिए शतरंज जैसे बौद्धिक खेल शुरु करवाकर लायंस क्लब जालंधर ने एक अच्छी पहल की है। निर्णायक भुमिका दिनेश गेरा ने निभाई। इसमें ओपन अंडर7, अंडर9, अंडर 15 व ओपन वर्ग शामिल हुए। शीर्ष पर आने वालों को सिंगल ट्रॉफी एंव सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पदक प्रदान किए गए। इन क्लासिकल रेटेड खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी के खान-पान का प्रबंध लायंस क्लब ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा, लांयन निखिल कुमार, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

About newsadmin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …