Breaking News

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में फाउंडर चेयरमैन डॉ सत्यपाल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में फाउंडर चेयरमैन डॉ सत्यपाल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सभी ने डॉ सत्यपाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस उपलक्ष्य पर स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा विश्व पति के ध्यान में, रघुपति राघव राजा राम जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जिससे माहौल आध्यात्मिक और चिंतनशील हो गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश चंदेल जी ने सभी को संबोधित करते हुए उनके जीवन के कुछ प्रसंगों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया तथा उनके प्रेरणादायक तथा संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थना सभा का समापन दिव्य आत्मा को याद करके हुआ।

Check Also

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 9, 10 ਤੇ 11 ਸਬੰਧੀ ਸੂਚੀਆਂ ਸੌਂਪੀਆਂ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 6, 6ਏ, 7 ਤੇ 8 ਰਾਹੀਂ ਕੁੱਲ 48,000 ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ8 …