लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- इस मौके पर, लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की NSS यूनिट ने एक अवेयरनेस लेक्चर आयोजित किया ताकि स्वस्थ जीवनशैली के लिए साइकिलिंग की महत्ता को उजागर किया जा सके। यह लेक्चर डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइन आर्ट्स की असिस्टेंट प्रोफेसर और NSS ऑफिसर डॉ. सरबजीत कौर ने दिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए, उन्होंने साइकिलिंग के कई हेल्थ, एनवायरनमेंटल और आर्थिक फायदों पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को साइकिलिंग को रेगुलर ट्रांसपोर्ट और व्यायाम के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को लोकल साइकिल ग्रुप्स में शामिल होने, वीकली साइकिलिंग राइड्स में हिस्सा लेने और जब भी हो सके कॉलेज, कार्यस्थल और आस-पास आने-जाने के लिए साइकिल इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि साइकिलिंग न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है बल्कि प्रदूषण ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद करती है। यह कार्यक्रम NSS ऑफिसर्स मिसेज रितु राय और डॉ. सरबजीत कौर की देखरेख आयोजित किया गया था, जिन्होंने स्टूडेंट्स को स्वास्थ्य, फिटनेस और वातावरण की रक्षा को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल मैडम डॉ. सरबजीत कौर राय ने इस सफल आयोजन के लिए NSS अधिकारियों की कोशिशों की तारीफ़ की।

Check Also

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल चालकों के लिए विशेष आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर Being Human Souls Insaniyat De Farishte …