जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – उपायुक्त

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी – डी.सी.

अमृतसर (प्रदीप) :- उपायुक्त अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 15 मई से शुरू हो चुका है, जो 13 जून 2026 तक चलेगा। उपायुक्त अमृतसर ने इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई जनगणना अधिकारी जानकारी एकत्र करने के लिए उनके घर आता है तो उसे पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनगणना संबंधी जो भी प्रश्न पूछे जाएं, उनके सही और सटीक उत्तर दिए जाएं, ताकि सही एवं विश्वसनीय आंकड़े तैयार किए जा सकें। इस दौरान उन्होंने गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को भी निर्देश दिए कि जनगणना भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण तथा समयबद्ध कार्य है। देश में भविष्य में बनने वाली सभी नई नीतियां एवं योजनाएं इसी आंकड़ों के आधार पर तैयार की जानी हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि एकत्रित किया जाने वाला डेटा उच्च गुणवत्ता वाला तथा पूर्णतः सटीक हो। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता जनता के सहयोग पर निर्भर करती है और सभी जिला निवासियों से इस राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

Check Also

नगर काउंसिल जंडियाला गुरु में जीत के बाद हरभजन सिंह ईटीओ ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर किया धन्यवाद

जंडियाला गुरु की जनता ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर : हरभजन सिंह ईटीओ अमृतसर …