नगर काउंसिल जंडियाला गुरु में जीत के बाद हरभजन सिंह ईटीओ ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर किया धन्यवाद

जंडियाला गुरु की जनता ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर : हरभजन सिंह ईटीओ

अमृतसर (प्रदीप) :- नगर काउंसिल जंडियाला गुरु की 15 में से 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के उपरांत पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री सरदार हरभजन सिंह ईटीओ ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का धन्यवाद किया तथा सरबत के भले की अरदास की। अकाल पुरख का धन्यवाद करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जंडियाला गुरु की जनता ने पंजाब सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि यह जीत जंडियाला गुरु के आम लोगों की जीत है, जिन्होंने विकास, पारदर्शिता और ईमानदार शासन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जंडियाला गुरु के विकास के लिए और भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने जंडियाला गुरु के सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता द्वारा दिया गया यह जनादेश उन्हें लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और अधिक जिम्मेदारी तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की प्रगति, खुशहाली तथा सरबत के भले के लिए भी अरदास की।

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – उपायुक्त

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …