Breaking News

बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परिक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

अमृतसर (प्रदीप) :- बी.बी.के. डी.ए.वी कॉलेज फॉर वुमेन, अमृतसर की छात्राओं ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परिक्षाओं में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
एम.एससी. फैशन डिज़ाइनिंग सेमेस्टर-I की छात्रा जनरीत कौर ने 9.55 एसजीपीए प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं एम.एससी. फैशन डिज़ाइनिंग सेमेस्टर-III की छात्रा मानवी शर्मा ने भी 9.55 एसजीपीए प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसीतरह एम.ए. फाइन आर्ट्स सेमेस्टर-I की छात्रा दिव्या जैन ने 9.00 एसजीपीए प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि छात्राओं की यह उत्कृष्ट सफलता उनके दृढ संकल्प, मेहनत, लगन और प्राध्यापकों तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के बी.कॉम. (फाइनेंशियल सर्विसेज़) एवं बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग) पाठ्यक्रमों की सीटें अभिलेखीय समय में पूर्ण… कॉमर्स कोर्स को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला

जालंधर (अरोड़ा) :- 109 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा वाले डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर ने एक …