दर्शन एकेडमी में अंतर-सदन प्रतियोगिताओं और ‘लेमोनेड पार्टी’ का शानदार आयोजन

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन एकेडमी में छात्रों के कौशल, रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अंतर-सदन (Inter-House) प्रतियोगिताओं और एक मजेदार गतिविधि का आयोजन किया गया। इस बहुआयामी आयोजन में जहां एक तरफ छात्रों ने सुर और ज्ञान का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ नन्हे बच्चों ने गर्मियों के इस मौसम का जमकर आनंद उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत अंतर-सदन भक्ति गीत प्रतियोगिता से हुई। इसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने सुरीली आवाज में ईश्वर की स्तुति कर पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाने और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विशेष निर्णायकों रमा और राखी (Special Judges) को आमंत्रित किया गया था। जजों ने छात्रों की गायकी और उनके सुर-ताल की खूब प्रशंसा की।छात्रों की तार्किक क्षमता को परखने के लिए दो श्रेणियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए आयोजित इस पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने प्रकृति, जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े सवालों के बेहद सटीक और त्वरित जवाब दिए।

मिडिल स्कूल के छात्रों के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी को लेकर भारी उत्साह देखा गया। दैनिक विज्ञान और तकनीकी अविष्कारों पर आधारित इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेमोनेड पार्टी रही आकर्षण का केंद्र पढ़ाई और प्रतियोगिताओं के बीच स्कूल के छोटे बच्चों के लिए एक रिफ्रेशिंग लेमोनेड पार्टी (Lemonade Party) का भी आयोजन किया गया। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चों ने खुद अपने हाथों से नींबू पानी बनाना सीखा। हाइजीन (स्वच्छता) और सेहत का ध्यान रखते हुए बच्चों ने इस ठंडी ड्रिंक का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर खूब मस्ती की। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने इस अवसर पर कहा कि “दर्शन एकेडमी हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देती आई है। इस तरह के आयोजन बच्चों में टीम भावना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जीवन के व्यावहारिक कौशल (Life Skills) को विकसित करते हैं। हम अपने विशेष अतिथि जजों के भी आभारी हैं जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता सदनों और प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के इको क्लब ने “इको स्पार्क इनोवेशन फेस्ट” का आयोजन किया

जालंधर (तरुण) :- रचनात्मकता, पर्यावरणीय जागरूकता और बेकार वस्तुओं को पुनर्चक्रण करने के महत्व को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *