Breaking News

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने फील्ड में जनगणना ड्यूटी निभा रहे स्टाफ को बांटी हाइड्रेशन किटें

जालंधर (अरोड़ा) :- गर्मी और लू को देखते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज जिले में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को हाइड्रेशन किटें वितरित की। जालंधर कैंट समेत विभिन्न स्थानों पर जनगणना स्टाफ को किटें बांटते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मचारियों को घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है, लेकिन गर्मी से खुद को बचाना भी बहुत जरूरी है, ताकि इस कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनगणना करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए वचनबद्ध है और इसी के तहत आज हाइड्रेशन किटों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने जनगणना स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए गर्मी से बचाव के टिप्स भी साझा किए। उन्होंने कहा कि सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए सिर ढककर रखें। इसके अलावा पानी, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।


उल्लेखनीय है कि जिले में जनगणना-2027 के तहत गिनतीकारों द्वारा 13 जून 2026 तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस मौके पर सहायक चार्ज अधिकारी राजन शर्मा, कैंटनमेंट बोर्ड, जालंधर कैंट, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, सुपरवाइजर मीनााक्षी शर्मा, वंदना पुरी, परविंदर सिंह, तजिंदर भगत, पूजा तथा गिनतीकार राकेश कुमार, पूजा गाबा, यशपाल, नरिंदर कुमार और दीपक कुमार मौजूद थे।

Check Also

स्वीप कोर कमेटी की बैठक में एस.आई.आर.-2026 के तहत मतदाता जागरूकता एवं घर-घर सत्यापन अभियान की तैयारियों की समीक्षा

अमृतसर (प्रदीप) :- नोडल अधिकारी स्वीप-कम-जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) राजेश शर्मा ने आज जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *