
जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान विनोद कौल की अगवाई में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी विजय शर्मा ने के एम वी कॉलेज की एक जरूरतमंद छात्रा को आर्थिक सहायता करते हुए चेक भेंट किया जो कि पिछले 2 साल से कर रहे हैं जिसमें साल की फीस करीब 60000 है और कोर्स कंप्लीट होने तक उसकी सहायता करेंगे। इस अवसर के मुख्य अतिथि पवनजीत सिंह वालिया ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे: विनोद कौल, विजय शर्मा, पवनजीत सिंह वालिया, एम एल गुप्ता, अशोक बजाज, पी के गर्ग, डी के छाबड़ा, केवल शर्मा, कुलविंदर फुल, हर्षवर्धन शर्मा, मोहित सेठ, राजेश वर्मा, सुरेंद्र होंडा, संजय भला, देविंदर शर्मा, लोकेश बजाज, संजीव गंभीर व अन्य
Jiwanjot Savera