एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के मल्टीमीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने खामोश रिश्ते शॉर्ट फिल्म के लिए जीता बैस्ट कान्सैप्ट का पुरस्कार

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते ही रहते हैं। इस बार बी-डिजाइन मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों ने GNA यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ डिजाइन एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा सृजन कैनवस आफ सिनेमा 2026 में अपनी शॉर्ट फिल्म खामोश रिश्ते के लिए बेस्ट कांसेप्ट का सम्मान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने खामोश रिश्ते शॉर्ट फिल्म में काम करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की यह जीत विद्यार्थियों के समर्पण,सख्त मेहनत और जुनून का परिणाम है। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों को कहा कि वे इसी तरह लग्न एवं मेहनत से काम करते रहे ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर सके। महक गुप्ता ने फिल्म के निदेशक एवं लेखिका के रूप में काम किया, तरनप्रीत सिंह ने सिनेमैटोग्राफर एवं एडिटर के रूप में अपना योगदान दिया, प्रथम सिंह ने अभिनेता एवं एडिटर दोनों रूपों में अपना सहयोग दिया, अनन्या आनंद ने फिल्म में अभिनेत्री एवं ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम किया, गुरकीरत कौर ने इस फिल्म में सहायक निदेशक के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को यह सम्मान उनके द्वारा निर्देशित फिल्म में सशक्त लेखन एवं कहानी कहने की कला के लिए दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जाकर उन्हें शॉर्ट फिल्म के क्षेत्र में बहुत सारे नई चीजों का पता चला है जो निश्चित रूप से भविष्य में उनके काम आएंगी। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक अंकित गोयल एवं मैडम अंजलि राठौर के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *