मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का सुकृत मशीन टूल्स में शैक्षणिक दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख विक्रमजीत सिंह संघोत्रा की देखरेख में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सुकृत मशीन टूल्स, भगत सिंह नगर के निकट, जालंधर में औद्योगिक दौरा किया गया। इस दौरे का प्रबंध विभाग के फैकल्टी सदस्य गगनदीप द्वारा किया गया। इस दौरे के दौरान विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण एवं आधुनिक मशीनरी के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई।

विद्यार्थियों ने विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली तथा उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से देखा। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। प्लांट हेड गुरदीप सूई ने विद्यार्थियों को प्लांट के विभिन्न भागों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उन्हें औद्योगिक कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर सुकृत मशीन टूल्स के डायरेक्टर हरमीत सिंह कलसी ने भी विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को छह महीने की औद्योगिक ट्रेनिंग करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को अच्छा स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

Check Also

एच.एम.वी. की एम.वॉक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर III की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के एम.वॉक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha