संस्कृति केएमवी स्कूल में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- संस्कृति केएमवी स्कूल में सर्द ऋतु के विदा होने और नई फसल के स्वागत का प्रतीक लोहड़ी पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में अग्नि प्रज्वलित कर तिल, मूँगफली, रेवड़ी एवं पॉपकॉर्न अर्पित किए गए तथा लोकगीतों के साथ खुशियाँ साझा की गईं। इस अवसर पर लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने समां बाँध दिया। पूरे वातावरण में उल्लास, ऊर्जा और सामूहिकता की भावना स्पष्ट दिखाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना मोंगा जी ने अपने संदेश में कहा कि “लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि कृतज्ञता, परिश्रम और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान, एकता और सकारात्मक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।” उन्होंने सभी को सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति से जुड़े रहना तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा। लोहड़ी का यह आयोजन विद्यालय में उत्साह और नव ऊर्जा का संचार करने वाला सिद्ध हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *