Breaking News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक की

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारियों के साथ आज दिल्ली में समीक्षा बैठक की।

अति वृष्टि और बादल फटने के कारण राजमार्गों को हुए भारी नुकसान पर दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों समाधान निकालने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत यातायात शुरु करने के प्रयास पर इस बैठक में चर्चा की गई। साथ ही स्लोप स्थिरीकरण (Slope stabilization) पर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा कर श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *