जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी सेमेस्टर-6 की छात्राओं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बीएससी नॉन मेडिकल सेमेस्टर 6 में कनुप्रिया ने यूनिवर्सिटी में ओवरआल पांचवां स्थान प्राप्त किया कनुप्रिया ने 2400 में से 1989 अंक प्राप्त किए। नवनीत कौर ने बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर 6 में ओवरआल आठवां स्थान प्राप्त किया । नवनीत कौर ने 2400 में से 1984 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं डीन साइंस फैकल्टी श्रीमती दीपशिखा को बधाई दी।
Check Also
श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत
मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …
Jiwanjot Savera