चंडीगढ़ संभाग की 54 वीं खेल प्रतियोगिता के फेज 2 का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- चंडीगढ़ संभाग की 54 वीं खेल प्रतियोगिता के फेज 2 का शुभारंभ लवली युनिवर्सिटी में हुआ। इस फेज में खो – खो, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वालीबॉल स्पर्धाएं आयु वर्ग 14, 17, 19 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। खेल आयोजन के प्रभारी रविंदर कुमार (प्राचार्य पीएम श्री केo विo क्रo 2 जालंधर छावनी) ने सभी खेल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेल भावना से खेलने की अपील की।

के वि संगठन चंडीगढ़ संभाग की तरफ से खेल प्रभारी केवल कृष्ण सांघा, अमित तोमर को नियुक्त किया। आज के बास्केटबॉल में के वि हाइ ग्राउंड ने के वि सेक्टर 31 चंडीगढ़ को 58/6 से पराजित किया। दूसरे मैच में के वि हलवारा ने के वि सुरानुसी को 20/2 से पराजित किया। लवली युनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स सेल के डायरेक्टर वी के कौल ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। सफल आयोजन के लिए उपप्राचार्य उग्र मोहन यादव, खेल शिक्षकों नीलम सहगल व बलराज का सहयोग रहा।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *