Breaking News

एच.एम.वी. में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्लेसमेंट सैल ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने नेतृत्व में अकाल अकादमी के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। सुखजिंदर सिंह, प्रमुख एचआर विभाग पटियाला, पल्लवी कपूर, अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग ए.ए. बिलगा, जसमीन कौर, पीजीटी साइंस, ए.ए. बिलगा, अमनदीप सिंह, पीजीटी गणित, ए.ए. रायपुर पीर बक्शवाला, इंदरजन कौर, फैलिस्टेटर, हरप्रीत मेहता, फैलिस्टेटर छात्राओं की इंटरव्यू के लिए पधारे। प्लेसमेंट सैल के प्रभारी जगजीत भाटिया, कार्यक्रम की कनवीनर संगीता भंडारी ने टीम का स्वागत किया व भर्ती ड्राइव के संचालन में अपना सहयोग दिया। इस अभियान में विभिन्न संकायों की पीजी अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। पीजीटी जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अकाऊंट्स, अंग्रेजी विषय की इंटरव्यू के साथ लिखित परीक्षा भी ली गई। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने चयनित छात्राओं को बधाई दी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *