Breaking News

लायंस क्लब जालंधर सरताज ने स्लोगन फूड फॉर हंगर के तहत किया सार्थक प्रोजेक्ट

लायंस क्लब जालंधर सरताज ने स्लोगन फूड फॉर हंगर के तहत प्रधान भारत गुप्ता की अगवाई और चार्टर्ड प्रेसिडेंट के मार्गदर्शन मे रामनगर फाटक के पास हरी इंटरनेशनल के बाहर लंगर वितरित किया। इस अवसर पर प्रधान भारत गुप्ता, सचिव सचिन , मनकीरत गिल खजांची, गौरव मेहता, मनदीप सिंह मौके पर उपस्थित थे। चार्टर्ड प्रेसिडेंट एच एस गिल ने इस अवसर पर आए लोगों को 9 तारीख को मेगा आई चेक अप कैंप जो की लोहार नंगल में लगाया जा रहा है इसका लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कहा ताकि जो व्यक्ति आंखों का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं वह इस कैंप का फायदा उठाएं। हम उनकी आंखों का मुफ्त में ऑपरेशन करवा कर देंगे। इस प्रोजेक्ट के मुख्य मेहमान लाइन क्लब जिला 321 डी के गवर्नर रशपाल सिंह बच्चा जीवी और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह होंगे।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *