केएमवी ने भारतीय संस्कृति और ज्ञान प्रणाली पर प्रेरणादायक वार्ता का किया आयोजन

प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार आर्य, प्रोफेसर, संस्कृत और भारतीय अध्ययन विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने वार्ता के दौरान भारतीय संस्कृति और ज्ञान की गहराई का किया अन्वेषण

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- विरासत एवं स्वायत्त संस्था कन्या महाविद्यालय,जालंधर में भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें सुधीर कुमार आर्य, प्रोफ़ेसर, संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के अनेक उज्ज्वल और अनुकरणीय पक्षों विनम्रता, शालीनता, सहिष्णुता, आत्मरक्षा, समर्पण, सेवा, त्याग,तप और साधना पर अपने प्रेरक विचारों से श्रोताओं को अभिभूत किया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आदरणीय स्रोत वक्ता का अभिनंदन किया और विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि कन्या महा विद्यालय एक समृद्ध विरासत को समेटे हुए है, और आज का यह व्याख्यान भी इसी श्रृंखला के तहत आयोजित किया जा रहा है।राष्ट्र वंदना, ज्योति प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण की संगीतमय प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रो. सुधीर आर्य ने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय संस्कृति परस्पर प्रेम और सौहार्द, व्यष्टि और समष्टि के समन्वय ज्ञान और अध्यात्म के सामंजस्य, पारिवारिक सौख्य और सहयोग की, कठिन तप और साधना के साथ साथ राष्ट्र और समाज के कल्याण की भावना से ओत- प्रोत संस्कृति है।

यह वो संस्कृति है जिसमें ज्ञान शास्त्र के साथ जीवन के व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मूल्यों को समझने और उसे जीवन और व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद, यज्ञ प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंधों को समझने का विज्ञान है। उन्होंने पंजाब की सभ्यता, संस्कृति को भारतीय ज्ञान परंपरा का सजीव और मूर्त रूप बताते हुए इसकी सराहना की। विद्यालय की सभी स्ट्रीम्स कीछात्राओं और प्राध्यापकों ने इस व्याख्यान को सुना और इससे लाभान्वित हुए। मैडम प्रिंसिपल ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूरे आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *