एच.एम.वी. में स्किल्ड कोर्स ‘फ्रैंच लर्निंग’ का सफल आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल्ड कोर्स हब द्वारा ‘इंटरएक्टिव फ्रैंच लर्निंग-बेसि· लैवल’ स्किल्ड कोर्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छात्राओं ने लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं पास कर कोर्स को पूरा किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन द्वारा छात्राओं को सर्टीफिकेट दिए गए। उन्होंने कोर्स के समापन पर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में कम से कम एक विदेशी भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कोर्स कोऑर्डिनेटर बीनू गुप्ता व कोर्स इंचार्ज डॉ. श्वेता चौहान को भी सफल आयोजन की बधाई दी।

About admin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *