जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने आज श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। वह श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में स्थित मां तिरपुरमालिनी मंदिर में भी नमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आकर उन्हें हमेशा शांति और खुशी मिली है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर वह खुशकिस्मत महसूस कर रहे है और सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर देश के लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है। इस अवसर पर अमन अरोड़ा का यहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियाडा, दीपक बाली, दिनेश ढल्ल और पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे।
Check Also
जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल
प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में किया स्वागत, …
Jiwanjot Savera