जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान लांयन अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए राशन भेंट कर एक नेक सेवा कार्य की मिसाल पेश की। इस सेवा कार्य के स्पॉन्सर नरेश छिब्बर, सुनील दत्ता और रिशु झांजी हैं, जिनके सहयोग से यह राशन वितरित किया गया। क्लब के अध्यक्ष अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही नर सेवा – नारायण सेवा है। पूर्व प्रधान व अडवाईजर आर एस आनंद ने कहा कि लायंस क्लब जालंधर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है ,आज क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी पर राशन देकर थोड़ी खुशियाँ बाँटने का प्रयास किया है। ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और आगे भी हम सभी मिलजुल कर सेवा कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आर एस आनंद, सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, लायन ए के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, नरेश छिब्बर, सुनील दत्ता, रिशु झांजी, खुशपाल सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल, राकेश खिल्लन, बलकार सिंह सैनी, सेवा सिंह, सरपंच विजय नंगल व क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवार ने सेवा करने के लिए लायंस क्लब जालंधर के प्रधान व टीम का आभार व्यक्त किया।
Jiwanjot Savera