जालंधर (अरोड़ा) :- यह सेवा कनाडा में रहने वाले सरदार जगदीश सिंह संघा जी की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा है कि वह हर महीने कोई ना कोई ऐसा ही सेवा का कार्य वहां बैठे हुए किया करेंगे। इस सेवा के यज्ञ में कुछ ना कुछ आहुति डालने की प्रेरणा उन्होंने अलायंस क्लब जिला 126-एन के चार्ट गवर्नर ऐली डॉ जी एस जज के साथ बातचीत करने के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि हर महीने दो आंखों के ऑपरेशन उनके परिवार की तरफ से करवाने का आग्रह किया है। इस मौके पर क्लब के प्रधान ऐली राम लुभाया, मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन ऐली संदीप कुमार, संस्थापक गवर्नर ऐली जी एस जज अलायंस क्लब जालंधर नाइटिंगेल के प्रधान ऐली तमन्ना चट्टानी वाइस रीजन चेयरपर्सन कुलविंदर कौर, ऐली वरिंदर कुमार तथा अन्य उपस्थित हुए।
Jiwanjot Savera