एचएमवी के पीजी कॉस्मेटोलॉजी विभाग ने किया बियॉन्ड एस्थेटिक्स स्किन क्लिनिक का शैक्षिक भ्रमण

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी कॉस्मेटोलॉजी विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के मार्गदर्शन में जालंधर के अर्बन एस्टेट, फेज-ढ्ढढ्ढ स्थित ‘बियॉन्ड एस्थेटिक्स स्किन क्लिनिक’ का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक एस्थेटिक ट्रीटमेंट की प्रक्रियाओं और उनके व्यावहारिक उपयोग से परिचित करवाना था। इस अवसर पर डॉ. अमनप्रीत सिंह एम.सी.एच (प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी) ने लेजऱ हेयर रिमूवल और ऑक्सीजेनियो फेशियल का प्रदर्शन किया। छात्राओं को लेजऱ हेयर रिमूवल की प्रक्रिया, इसके लिए उपयुक्त शारीरिक हिस्सों, आवश्यक सावधानियों तथा उपचार के बाद की देखभाल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ऑक्सीजेनियो फेशियल के प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, ऑक्सीजनेशन तथा त्वचा में सक्रिय तत्वों को पहुँचाने की प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही, इस ट्रीटमेंट से संबंधित आवश्यक सावधानियों और उपचार के बाद की देखभाल के बारे में भी बताया गया। इस शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को आधुनिक कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उन्हें एस्थेटिक ट्रीटमेंट के पेशेवर उपयोग को समझने का अवसर मिला। छात्राओं ने इस जानकारीपूर्ण प्रदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इससे प्राप्त ज्ञान पर संतोष व्यक्त किया। विभाग ने डॉ. अमनप्रीत सिंह को उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मुक्ति अरोड़ा और असिस्टेंट प्रोफेसर श्रुति भी उपस्थित थीं।

About newsadmin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और …