लायंस क्लब जालंधर ने 16 जरूरतमंद परिवारों को भेंट की राशन किटें

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा प्रकल्पों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के आह्वान “फूड फॉर हंगर” के तहत आज लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 16 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें भेंट कीं। यह सेवा प्रोजेक्ट क्लब प्रधान अश्विनी मल्होत्रा की अगुवाई में आयोजित किया गया।स्टेट टैक्सेसन अधिकारी गौतम गोबिन मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस प्रोजेक्ट में सचिव अरुण वशिष्ट, अनिल वशिष्ट, नरेश गुप्ता और राजेश पासी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रधान अश्विनी मल्होत्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को दीन-दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज और मानवता की सेवा करना है और हम सेवा के प्रोजेक्ट्स लगातार कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर गौतम गोबिन ने लायंस क्लब जालंधर के कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब जैसी संस्थाएं समाज में वह सराहनीय कार्य कर रही हैं जो वास्तव में सरकारों को करने चाहिए। दिनेश शर्मा जी ने कहा कि प्रधान मल्होत्रा जी व उनकी टीम बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रथम लायंन लेडी शशी मल्होत्रा,सुधा वशिष्ट,सुमन पासी, शमिन्दर कौर सैनी, पास्ट प्रधान दिनेश शर्मा, सुरेंद्र कौर, ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पी.आर.ओ. सरवन अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी, लायन, एम एल गुप्ता, ए.के. बहल, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, राकेश खिल्लन, गुरदीप सिंह ठुकराल, रमेश कुमार कश्यप, यश पाल, अंशुल गुप्ता, फूल चंद बद्धन, तेजिंदर पाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव अरुण वशिष्ट ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यगण का धन्यवाद किया।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में एंटी ड्रग अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की NSS यूनिट और RRC ने …